पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगोष्ठी में शिक्षा गुणवत्ता पर की गई चर्चा

संगोष्ठी में शिक्षा गुणवत्ता पर की गई चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी व शिक्षा गुणवत्ता उत्सव स्थानीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक ओमनारायण शर्मा ने विकासखंड में शिक्षा गुणवत्ता के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्य जैसे डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय, समर्थ शिक्षा, समाधान 36 में प्राप्त उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। जिला मिशन समन्वयक हिमांशु भारतीय ने ज्ञान उत्थान अभियान के पांच सोपानों पर विस्तार से चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने शिक्षा में गुणवत्ता के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयासरत रहकर प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...