जिला इकाई के सदस्यों ने अस्पताल का किया दौरा
महासमुंद| प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती सोरमसिंघी गांव की महिला रोमन साहू और गर्भस्थ शिशु की जिला अस्पताल में मौत व जन आक्रोश के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के जिला इकाई के सदस्यों ने अस्पताल का दौरा किया। आयोग के जिलाध्यक्ष महेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चंद्राकर को अस्पताल अधीक्षक डॉ. परदल ने मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाने की जानकारी दी। आयोग के सदस्यों ने दोषी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अवलोकन के दौरान कैलाश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर सरोज साहू, भूपेश साव, परमानंद साहू, संजय प्रजापति आदि उपस्थित थे।