शांत्रीबाई के छात्रों का कबड्डी टीम में चयन
महासमुंद|मोना पोट्टेयार फिजिकल विश्वविद्यालय चेन्नई में होने वाले आॅल इंडिया विश्व विद्यालय कबड्डी शांत्रीबाई कॉलेज खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कॉलेज के रिजवान खातून, निखत परवीन, मोनिका, मधु यादव, सुरेखा कोमरे, पिंकी साहू, गुंजा साहू, रमशीला दुग्गा, सुमन उर्वशा, महेंद्री हीरा और काजल का चयन किया गया है। बुधवार को मैनेजर प्यारेलाल साहू एवं कोच ओमप्रकाश जायसवाल साथ में चेन्नई के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के चयन होने पर प्राचार्य डाॅ. सविता चंद्राकर, छग चंद्रनाहू शिक्षण समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कौशिक, उच्च प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की