हमाल-रेजा महासंघ ने बघेल को सौंपा ज्ञापन
महासमुंद| छत्तीसगढ़ गाड़ीवान हमाल रेजा मजदूर महासंघ के सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को भारतीय खाद्य निगम ने जब्त अमानत राशि दो करोड़ दस लाख की वापसी को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही पहले किए गए कार्य का आवंटन और गाड़ीवान संस्था के पूर्व व्यवस्थापक नारायण लाल चंद्राकर पिता राजाराम चंद्राकर से रिकवरी राशि वसूलने की मांग की।