सौर ऊर्जा से पंचायतें होंगी रोशन, शासन ने बनाया प्लान
आने वाले दिनों में जिले के गांव सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। गांव की गली में स्ट्रीट लाइट, नल-जल सभी सौर ऊर्जा से संचालित की जाएगी। इसी तरह किसानों को सौर उर्जा से सिंचाई पंप चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे महंगी बिजली से छुटकारा मिल पाएगा।
इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थाओं सहित सरकारी कार्यालयों में सूर्य की रोशनी से बिजली पैदा की जाएगी, जिससे बिजली की खपत आधा करने की कवायद होगी, इसके लिए प्लान बनाई जा रही है। उक्त बातें नवनिर्वाचित क्रेड़ा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने सर्किट हाउस मीडिया को जानकारी देते हुए बताया।
जहां बिजली नहीं वहां सौर उर्जा से पहुंचेगी बिजली
शासन की योजना दूरस्थ अंचलों जहां बिजली नहीं पा रही है जैसे पहाड़ों और जंगलों में ऐसे स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली बिजली ग्रामीणों तक पहुंचाने की है। आने वाले दिनों में निष्ठा के साथ सौर ऊर्जा की दिशा में कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों और किसानों को इससे लाभ कैसे दिलाए इसके लिए शासन स्तर पर लगातार मंथन किया जा रहा है।
योजनाओं का लोगों का मिलेगा लाभ
सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ती गतिशीलता के दिशा में देश और राज्य के सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द ही योजनाओं पर अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। मिश्रा ने बताया कि शासन की योजनाओं में सौर उर्जा से सिंचाई पंप किसानों को उपलब्ध करा रही है। जो 25 सालों तक मुफ्त बिजली के साथ सर्वसुविधायुक्त सिंचाई पंप जिसमें सरकार ने 5 साल की वारंटी, 5 साल तक सर्विस फ्री के अलावा केंद्र और राज्य से आकर्षक अनुदान भी किसानों को दिया जा रहा है।
12वीं तक बच्चों को मिलेगा सौर लैंप
कक्षा 4थी सेे 12वीं तक के सभी बच्चों को सौर उर्जा से चलने वाली सौर उर्जा लैंप मुफ्त में देने की योजनाएं बनाई जा रही है। इस योजना के तहत बिजली बंद होने के बाद भी रात को पढ़ने और लिखने में इस लैंप से मदद मिल पाएगी। इसके साथ ही गरीबों के घर लगी एकल बत्ती बिजली कनेक्शन को तीन बत्ती देने की योजनाओं पर चर्चा चल रही है। इसके साथ ही सौर उर्जा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में प्रचार-प्रसार तेज गति से किया जाएगा।
महासमुंद. सर्किट हाउस में मीडिया को जानकारी देते हुए।
योजना