पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा का अभिन्न अंग : िवजेंद्र

खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा का अभिन्न अंग : िवजेंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|भंवरपुर (सराईपाली)

खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा का अभिन्न अंग होता है। यह हर विद्यालय के लिए अनिवार्य होना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान होता है। उक्त बाते कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्राचार्य विजेंद्र सिंह सिदार ने कही।

कार्यक्रम में साल भर के विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत खेल में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़, स्लो साइकल रेस शामिल थे। वहीं समूह खेल में कबड्डी, खो-खो, रिले रेस एवं क्रिकेट की प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता टीम को प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी से विभिन्न मॉडल व चार्ट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण करने की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता फगुलाल बरिहा ने छात्राओं को कहा कि आने वाले वार्षिक परीक्षा में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्राएं तैयार रहें। इस अ वसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय फगुलाल बरिहा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सिर्मय चौहान, विज्ञान प्रदर्शनी समन्वयक दीपेश ठाकुर, क्रीड़ा प्रभारी रोहित शर्मा, मनोहर मिंझी, एसजे दास, के कौशिक, वाय पटेल, आर सिदार, नारायण सिंह जगत समेत सभी स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

भंवरपुर. खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राएं हुईं पुरस्कृत।

खेलकूद से होता है सर्वांगीण विकास
कोटद्वारी (सराईपाली)|उच्च प्राथमिक शाला कुसमीसरार में दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वॉलीबाल, कबड्डी, खो -खो, 100, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं त्रिटंगी दौड़ किया गया। पटेल ने कहा बच्चों में खेल के प्रति रुचि बचपन से होनी चाहिए खेल से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता के बेस्ट धावक चुड़ामणि व धाविका कुसुम दीवान रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षक सुभाष बाघ, रोहित कर और मुकेश बारिक का सक्रिय योगदान रहा। विजयी खिलाड़ियों को रंजीत बाघ की स्मृति में उनके पुत्र सुभाष बाघ ने पुरस्कार प्रदान किया।

खेलकूद में 11 गांव के स्कूल हुए शामिल
कोटद्वारी (सराईपाली) | टेमरी सकुल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोटद्वारी, कोकडी, कालीदरहा, गेर्रा, छिबर्रा, सुकडा, अर्तुंडा, बनुभांठा, कापुकुंडा, टेमरी, जामपाली के प्रायमरी व मिडिल स्कूल के विद्यार्थी हिस्सा लिया। इस अवसर पर 100, 200 मीटर दौड़, रस्सी कुर्सी दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, सुई धागा, जलेबी दौड़, कबड्डी आदि खेल हुए। प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तांड़ी ने कहा खेल प्रदर्शन सिर्फ शहरी क्षेत्र में देखने को मिलता है। लेकिन यहां आकर देखा तो समझ में आया ग्रामीण के बच्चे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय कबड्डी 19 से ओडिशा की टीमें होंगी शामिल
बागबाहरा | मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल कस्तुरबोड़ की ओर से तीन दिवसीय अंतरराज्यीय स्तरीय महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 19 फरवरी से 21 फरवरी तक नगर के जैन मंदिर ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में छग व ओडिशा की महिला व पुरुष टीम भी भाग ले रहे हैं। 16 महिला टीम व 32 पुरुष टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्पर्धा में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, तमनार, महासमुंद, सराईपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा के साथ ओडिशा के कटक, भुनेश्वर, अंगुल, जांजगीर, संबलपुर, नुआपाड़ा, मांगरूपानी, दल्लीमुंडा के टीम भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...