बांटी गई पासबुक
बांटी गई पासबुक
महासमुंद ग्रामपंचायत लोक शिक्षा समिति मोहंदी में शत प्रतिशत जन-धन योजना के तहत खाते खुलवाने शिविर का आयोजन एक्सीस बैंक बागबाहरा द्वारा किया गया। जिसमें अब तक 558 खाते निःशुल्क खोले गए। पास बुक का वितरण जिला परियोजना अधिकारी डीएस चौहान, उप सरपंच विजय दीवान, रेखराज शर्मा, विजय शर्मा, लिलार ध्रुव की उपस्थिति में खाताधारियों को बैंक खाते का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी मोहित सेन, चम्पेश्वरी साहू, चंचल, नोहर, पुरूषोत्तम, कामिनी, डोमन साहू, लोमेश्वरी, दिलीप चंद्राकार, यादबाई सोनवानी आदि उपस्थित थे।