पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तौल में कर रहे गड़बड़ी, शिकायत

तौल में कर रहे गड़बड़ी, शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकडा विमल चोपड़ा ने सोमवार धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिसमें बरोंड़ा बाजार सोयायटी में धान खरीदी का निरीक्षण करने के दौरान किसान इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि धान तौलने में उनके साथ अन्याय किया जा रहा है एवं 40 किलो की बोरी में 500 ग्राम से एक किलो तक ज्यादा धान तौला जा रहा है इस प्रकार प्रति क्विंटल 1200 ग्राम से 2500 ग्राम तक ज्यादा धान तौल कर किसान को लगभग 30 रुपए प्रति क्विंटल की चपत लगाई जा रही है।

किसानों के साथ इस प्रकार के अन्याय को लेकर कुछ कांटों में तौलाई बंद कराई गई थी। डा चोपड़ा ने उपस्थित प्रभारी प्रबंधक को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के एक एक दाने धान की तौलाई सहीं तरीके से होनी चाहिए और किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं सहा जाएगा। तौलाए गए धान को पुनः तौलने के निर्णय के साथ किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोसायटी को चेतवानी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही असहनीय होगी इस दौरान निहाल देवांगन, मनोज चक्रधारी, हिच्छा राम साहू, पुकेंद्र साहू रामजी, कुमार, उमाशंकर साहू उपस्थित थे।

विधायक डा विमल चोपड़ा ने सोमवार धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया।