पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब गहरा करने के बाद पानी भर गया, लेकिन नहीं मिली मजदूरी

तालाब गहरा करने के बाद पानी भर गया, लेकिन नहीं मिली मजदूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम ढुमसा के ग्रामीण कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे तथा रोजगार गारंटी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की भी शिकायत करते कहा सचिव अपनी मनमर्जी चलाता है तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी तक नहीं देता है।

ग्रामीणों ने कहा उन्हें रोजगार गारंटी भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है। काम करने के बाद भुगतान मिलने में महीनों का समय लग जाता है। तालाब गहरीकरण भूमि समतलीकरण का भुगतान उन्हें नहीं मिल पाया है। वर्ष 2014 फरवरी माह में चार सप्ताह तक तालाब गहरीकरण का काम किया लेकिन सिर्फ एक सप्ताह का भुगतान ग्रामीणों को मिला। तालाब गहरीकरण में लगभग 300 मजदूरों ने काम किया था। ग्रामीणों ने बताया मनरेगा भुगतान के संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने कहा गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ सचिव की लापरवाही से उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सार्वजानिक शौचालय, नल जल योजना, स्ट्रीट लाईट के अलावा अधूरी सीसी रोड को पुरी कराने की मांग की है।

प्रतिनिधी मंडल में योगेश कुमार सेन, वेदराज साहू, विरंेद्र कुमार ध्रुव, राजू ध्रुव, देवचंद ध्रुव, तामेश्वर ध्रुव, मनीष सेन, देवनाथ निषाद, पुरूषोत्तम, घना राम, भोला ध्रुव, चोवा राम, नारायण, सुखऊ राम ध्रुव, दिलीप कुमार शामिल थे। वही एक अन्य मामले में भी ग्रामवासी ने ग्राम में 2013 में रोजगार सहायक के द्वारा प्रत्येक घर से 300 रुपए नगद राशि सुलभ शौचाचय के लिए लिया गया है, लेकिन अभी तक सुलभ शौचालय नहीं बन पाया है। ही उनके द्वारा इसका बिल दिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टोरेट में सोमवार को ढुमसा गांव के युवकों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें मनरेगा की मजदूरी का भुगतान लंबे समय बाद भी नहीं मिला।