पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रत बाइक सवार युवक की मौत

अनियंत्रत बाइक सवार युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | बसनाथाना अंतर्गत पदमपुर मार्ग पर स्थित बंसुला नाले के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार पर जा टकराई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। बंसुलाडीवा निवासी मंगलू यादव पिता राम प्रसाद यादव अपने बाईक से पदमपुर मार्ग से होते हुए बंसुला नाले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे रोड किनारे दीवार से जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा संजीवनी 108 की सहायता से उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।