महासमुंद |सिटी कोतवाली अंतर्गत कुम्हार पारा निवासी तारकेश्वर पिता चमन लाल प्रजापति को विजय प्रधान ने गाली गालौज करते हुए डंडे से मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोट आई है। आरोपी ने पुरानी रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।