- Hindi News
- शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक की उठी मांग
शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक की उठी मांग
महासमुंद |भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उदेश्य संगठन की मजबूती, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक, शिक्षा के अधिकार अधिनियम को अगले सत्र से सभी विद्यालयों में पूर्व रूप से लागू कराना और अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं को सदस्यता अभियान के जरिए संगठन से जोड़ना है। जिलाध्यक्ष गौरव जानी चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को छात्र हित में कार्य करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष र|ेश साहू, महासचिव देवेंद्र निषाद, कुबेरराज चक्रधारी, सचिव उदेश्वर चक्रधारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में टेकराम साहू, रवि भट्ठ, प्रणव चंद्राकर, निखिल अग्रवाल, प्रांजल ठाकुर, तेजराम साहू, योगेश्वर मंडावी, कुणाल शर्मा, नितेश पटेल, खिलेंद्र सिन्हा, सुयश शर्मा, गोवेंद्र साहू, सत्यम सचदेव, निखिल सोनी, भूपेंद्र साहू, आदि उपस्थित थे।