पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतीक्षा सूची से होगी 75 जवानों की भर्ती

प्रतीक्षा सूची से होगी 75 जवानों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद. विधायकडा विमल चोपड़ा ने बताया कि पुलिस भर्ती 2012 में जो 594 पदों का प्रकाशन किया गया था, जिसमें 75 पदों की भर्ती नहीं की गई थी। शासन ने आदेश जारी कर 75 पदों की भर्ती का निर्णय लिया है एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। डा चोपडा ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए बेरोजगार नवयुवकों को बधाई दी हैं जो लगातार कई माह से संघर्ष कर रहे थे। इस भर्ती के निर्देश के बाद अनेक दलाल किस्म के लोग जिले में घूम-घूमकर वसूली करने में लगे है एवं एक-एक अभ्यर्थी से 70 हजार से एक लाख रुपए की वसूली कर रहे है जबिक यह भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हो रही है। अतः ऐसे दलाल किस्म के लोगों के चक्कर में पड़े एवं यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की मांग करता है तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करे एवं यदि किसी व्यक्ति से राशि वसूल की गई है तो उसे वापस मांगे अन्यथा वो भी पुलिस थाने में रिपोर्ट करें।