ग्रामीण खेल स्पर्धाएं आयोजित
महासमुंद. नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बरोंडा बाजार के पब्लिक हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स के गोला फेक, तवा फेक, भाला फेक, 400 मीटर दौड़ एवं वालीबाल खेल प्रतियोगिता रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथि के रूप में मन्नू लाल साहू, अगनू देवागंन, निलेश कुमार पटेल, हेमन लाल चक्रधारी, रामदास निषाद उपस्थित थे। खेल में गोला फेक में प्रथम मुकेश, द्वितीय महेंद्र निर्मलकर, तृतीय कमलेश ध्रुव, तवा फेक प्रथम सत्यनारायण, द्वितीय हुमन ध्रुव, तृतीय राजनारायण झारे, भाला फेक प्रथम मुकेश देवागन, द्वितीय बलराम निर्मलकर, तृतीय राकेश चंद्राकर, 400 मीटर दौड़ प्रथम मुकेश, द्वितीय हेमचंद ध्रुव, तृतीय हुमन ध्रुव, वालीबाल खेल विजेता न्यू स्टार युवा संगठन युवा मंडल ग्राम साराडीह, उपविजेता प्रिंस की पलटन युथ क्लब खरोरा विजयी रहे। खेल प्रतियोगिता में सभी विजयी खिलाड़ियों को क्रमश प्रथम 500 रुपए, द्वितीय 300 रुपए, तृतीय 200 रुपए का पुरस्कार रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा कोर सदस्य हरिचंद साहू, सुरज गायकवाड, धरम सिंह दीवान, डोलामनी पटेल उपस्थित रहे।