- Hindi News
- जनता से दूरी कम करने में लगे जनप्रतिनिधि
जनता से दूरी कम करने में लगे जनप्रतिनिधि
महासमुंद | लंबेसमय से आचार संहिता लगे रहने के कारण जनप्रतिनिधियों की दूरी जनता से बढ़ गई थी, लेकिन निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद अब सार्वजनिक कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर राज्य के शीर्ष जनप्रतिनिधि जनता से दूरी कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। मंगलवार को राज्य के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद चंदूलाल साहू महासमुंद पहुंच रहे हैं।
चुनाव के कारण शासन तक अपनी फरियाद नहीं पहुंचा सकने वाले लोगों से दोनों जनप्रतिधियों की मुलाकात महासमुंद के जय हिंद कालेज में सालाना जलसे के दौरान हो सकेगी। समारोह में दोनों नेताओं के साथ दोपहर 2 बजे विधायक डा विमल चोपड़ा और कालेज संस्थापक मोतीचंद बाफना भी मौजूद रहेंगे।