तीन माह से नहीं मिला शिक्षकों को वेतन
लंबित वेतन देने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री पंचायत मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
भास्करन्यूज | महासमुंद
छत्तीसगढ़अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की बैठक बीआरसी भवन में हुई। बैठक में बैठक में शिक्षा विभाग, एसएसए, आरएमएसए, नगरीय निकाय एवं आदिमजाति कल्याण विभाग में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों का वेतन 3 माह से नही मिला है।
उपस्थित जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा शासन की इस नीति का विरोध कर निंदा की। शिक्षक पंचायत संवर्ग को कभी भी समय पर हर माह वेतन नही मिलने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्हें आर्थिक स्थिति के चलते हर जगह अपमानित होना पड़ रहा है। बैठक में कर्मचारी संगठनों ने निर्णय लिया कि विगत 1 से 3 माह के लंबित वेतन की राशि शीघ्र देने की मांग की है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री, पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर महासमुंद को सौंपा। इस अवसर पर टेकराम सेन जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, राजेश चंद्राकर संभागाध्यक्ष अपाक्स, गणेश चंद्राकर जिलाध्यक्ष छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ, नारायण चौधरी जिलाध्यक्ष छग पंचायत शिक्षक संघ, चमन चंद्राकर शिक्षक कर्मचारी फेडरेशन, अशोक गिरि गोस्वामी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, सी.के तिवारी जिलाध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, प्रमोद तिवारी जिलाध्यक्ष छग राज्य तृ़तीय वर्ग कर्मचारी संघ, हेमेंद्र आचार्य सचिव, दिलीप तिवारी उपाध्यक्ष, नवीन चंद्राकर, उपप्रांताध्यक्ष, भैयालाल चंद्राकर, श्रीमती शोभा सिंहदेव, ज्योतिष चौधरी, कन्हैया लाल साहू, टोहन देवांगन, राजेश साहू, भुवनेश्वर साहू, भीखम कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।