पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 175 पाव अवैध शराब जब्त, एक बंदी

175 पाव अवैध शराब जब्त, एक बंदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|आबकारी अमले ने शराब की अवैध बिक्री के ठिकानों पर दबिश देकर 175 पाव देशी शराब जब्त किया है। वहीं मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आबकारी अधिकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि जिलेभर में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को टीम गठित कर गांवों में भेजी गई। शहर से लगे परसदा में टीम ने दबिश दी गई। इस दौरान अवैध शराब बेचते आरोपी भाग निकले। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसी तरह बसना क्षेत्र के खोखसा में आबकारी अमले ने आरोपी मुकेश सागर को शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा है। राठाैर का कहना कि जांच और आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि लाइसेंसी ठेकेदार ही इस काम में संलिप्त हैं। संभावित ठिकानों पर टीम की नजर बनी हुई है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...