संकलन प्रपत्र भरने प्रशिक्षण 26 को
महासमुंद|शासकीय, अशासकीय,केंद्रीय हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए यू-डाइस डाटा संकलन प्रपत्र भरा जाना है। इसके लिए प्राचार्यों का प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई है। 26 सितंबर को प्रातः 11 से शाम 05 बजे तक बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा, 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराईपाली में विकासखंड बसना एवं सराईपाली प्राचार्य भाग लेंगे।