पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिका में भ्रष्टाचार, निकाली रैली
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पालिका और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
नगर पालिका क्षेत्र में हुए शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप में शनिवार को रैली निकाली गई।

रैली की अगुवाई कर रहे नीलम चंद्राकर ने अारोप लगाया कि भाजपा और निर्दलीय विधायक के बीच में सांठ-गांठ के चलते शहर और क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। लोहिया चौक में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रैली लोगों में जन जागरूकता के लिए निकाली गई है। पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शौचालयों की गुणवत्ता के साथ समझौता कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रकरण में विधायक की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि पालिका में दो बंदर हैं और विधायक के इशारे पर नाच रहे हैं। खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक शराब के अलावा क्षेत्र की दूसरी समस्या के प्रति क्यों ध्यान नहीं देते। वे खुद डाॅक्टर हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों की समस्या नहीं दिखती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर और क्षेत्र की राजनीति से जुड़े कुछ लोग रेत माफिया और राइस मिलरों के साथ सांठ-गांठ कर शासन को करोड़ों की क्षति पहुंचा रहे हैं।

महासमुंद. शौचालय निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शहर में निकली रैली।

खबरें और भी हैं...