पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएमएचओ का 18 को करेंगे घेराव

सीएमएचओ का 18 को करेंगे घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को ठेठवार भवन नयापारा में भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने की। बैठक में प्रमुख रूप से एक ही विषय पर चर्चा हुई, जिसमें पटरी पार नयापारा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग प्रमुख थी। स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिले लगभग एक वर्ष हो चुका है लेकिन अभी तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला गया है।

इसके विरोध में भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के तत्वाधान एवं विधायक चोपड़ा एवं नपाध्यक्ष पवन पटेल, सभापति देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, पार्षद अरविंद प्रहरे के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव 18 फरवरी को शासकीय अस्पताल पहुंच कर घेराव किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से मोहन बावनकर, हन्नू साहू, फगवा पटेल, शत्रुहन यादव सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महासमुंद. नयापारा के ठेठवार भवन में हुई बैठक।

खबरें और भी हैं...