पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानपुर जंगल से 550 पाव शराब बरामद

मानपुर जंगल से 550 पाव शराब बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद विधायक डाॅ विमल चोपड़ा व उनके शराब विरोधी दस्ते की टीम ने रविवार की सुबह मानपुर के जंगल में दबिश देकर करीब साढ़े पांच सौ पाव शराब बरामद किया है। बाद इसके पटेवा पुलिस को खबर देकर बरामद शराब को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

विधायक के शराब विरोधी दस्ते द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के बाद भी अवैध कारोबार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मानपुर के जंगल में शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर विधायक डाॅ विमल चोपड़ा सहित शराब विरोधी दस्ते के उमाकांत साहू, कीर्ति बघेल, रवि निर्मलकर, चंदन डहरिया आदि ने दबिश दी।

इधर इसकी जानकारी होते ही विक्रेता शराब छोड़कर भाग निकले। मौके से 11 पेटी शराब बरामद किया गया। इसकी सूचना पाकर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची। बरामद शराब को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

महासमुंद. मानपुर के जंगल से शराब जब्त।

खबरें और भी हैं...