पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सराईपतेरा ने जीती वाॅलीबाल स्पर्धा

सराईपतेरा ने जीती वाॅलीबाल स्पर्धा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| नारबंद (सराईपाली)

ग्राम हरदी में स्व मुरलीधर की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में सराईपतेरा ने तौसीर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैन आफ दी सीरीज भवानीचरण सराईपतेरा, मैन ऑफ दी मैच जगदीश शामिल सराईपतेरा, वेस्ट शॉटर विग्रेश साहू कुरकुरी, वेस्ट बुस्टर अनिल कुमार सराईपतेरा, वेस्ट डिफेन्सर भरतलाल निषाद तौसीर एवं पदमन यादव हरदी को चुना गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर जिला वालीबाल संघ सचिव दीपक प्रधान, अध्यक्षता सरपंच तोषण साहू व विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर के सहायक प्रबंधक प्रिंस प्रधान, कोटक महिंद्रा बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधक आशीष प्रधान थे। दीपक प्रधान ने आयोजक ओम युवा स्पोर्ट्स क्लब एवं विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।

ग्रामीण अंचल में इस तरह का आयोजन अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम प्रगति क्लब सराईपतेरा को 500 रुपए नगद व कप स्व मुरलीधर प्रधान की स्मृति में युगल किशोर प्रधान द्वारा तथा उप विजेता टीम तौसीर टीम को 300 रुपए व कप विशेषकर साहू की स्मृति में कैलाश साहू द्वारा प्रदान किया गया।

संयोजक गोवर्धन साहू ने बताया वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन विगत 10 वर्षों से ग्राम हरदी में होता आ रहा है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से सराईपतेरा, कुटकुटी, खटखटी, पंडापारा, तोषगांव, बलौदाबाजार जिले से हरदी जांजगीर जिले से भोथीडीह एवं रायगढ़ जिले के तौसीर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का प्रथम सेमी फाइनल कुरकुरी एवं तौसीर के मध्य खेला गया। दूसरा सेमी फाइनल हरदी एवं सरईपतेरा के मध्य खेला गया जिसमें सराईपतेरा एवं तौसीर ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक शैलेंद्र भोई पिथौरा, परमानंद प्रधान हरदी, शादराम अजय गुरुजी, सनद यादव सल्डीह, सुधांशु प्रधान, हरदी, एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु प्रधान द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...