देव संस्कृति स्कूल में विदाई समारोह
महासमुंद| देव संस्कृति हाई स्कूल कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मकसूदन चंद्राकर, विशेष अतिथि चंद्रहास चंद्राकर, बीएन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रताप महंती, सुखदेव राम उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण किया गया। । कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा साहू, गरिमा साहू, द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरि ने किया।