पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में कल से शुरू होगा सफाई पर विशेष अभियान

पंचायतों में कल से शुरू होगा सफाई पर विशेष अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|प्रधानमंत्री द्वारास्वतंत्रता दिवस 2014 के उपलक्ष्य में दिए गए उद्बोधन में स्वच्छ भारत अभियान के तारतम्य में भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ पंचायत माह के आयोजन के लिए निर्देश दिया गया है। 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक 2014 स्वच्छ पंचायत सप्ताह का राज्यव्यापी आयोजन किया जाना है एवं स्वच्छता संबंधी आईईसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाना है। उक्त कार्यक्रमों का आयोजन जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है। कार्यक्रमों का व्यय निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत आईईसी पद से किया जाएगा। जारी पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छ पंचायत सप्ताह का आयोजन 25 सितंबर 2014 से प्रारंभ किया जाकर 02 अक्टूबर 2014 को ग्राम सभा में स्वच्छता पर विशेष चर्चा एवं ग्राम को खुले में शौच से मुक्त कराने के संकल्प के साथ समापन होगा।

स्वच्छता सप्ताह