पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटका फोड़कर लगाई दौड़ और जीत ली स्पर्धा

मटका फोड़कर लगाई दौड़ और जीत ली स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलामहासभा के तत्वावधान में महिलाओं एवं बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक डा विमल चोपड़ा, अध्यक्षता महिला महासभा की अध्यक्ष उत्तरा प्रहरे, विशेष अतिथि मथुरा साहू, कमला बरिहा, उषा यादव, मंजू उपस्थित थे। चोपड़ा ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजन करने पर महिला महासभा को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं एवं बच्चों में उत्साह का संचार होता है, महिलाएं आगे बड़े। प्रहरे ने बताया कि महिलाओं के लिए जलेबी दौड़, मटका फोड़, सायकल रेश, गोला फेंक, फुगडी, लोटा दौड़, कबड्डी, कुर्सी दौड़, बिंदी, रस्सी कूद एवं 100 मीटर दौड़ रखा गया है। जिसमें महिलाओं बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को पार्षद देवीचंद राठी, गोविंद सिंह ठाकुर, पवन पटेल, राधिका सोनी ने संबोधित किया।

इस दौरान महासमुन्द शहर के 24 वार्डो के महिला समूह, पेण्ड्राडीह, खैरा, बेमचा, लभरा खुर्द, पटेवा, बडगांव, घोडारी, सिंघरूपाली, परसवानी सहित क्षेत्र के महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।

बनपचरी में कबड्‌डी स्पर्धा

ग्रामबनपचरी में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डा विमल चोपड़ा, अध्यक्षता चंद्रशेखर शर्मा ने की विषेष अतिथि रामरतन पटेल, पार्षद महेंद्र जैन, पवन पटेल, जनपद सदस्य कमल नारायण चंद्राकर, सरपंच अर्जून सोनी, दयाराम पटेल, चेतन साहू, शोभराम कुम्भकार, मोहन लाल रवि, पवन यादव उपस्थित थे। कबड्डी को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ गठन के उपलक्ष्य में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक वृहद स्तर पर विधान सभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहें चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ट नेता रामरतन पटेल, महेंद्र जैन, पवन पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कबड्डी के पूर्व खिलाड़ी मयाराम ने किया आभार प्रदर्शन मोहन लाल ने किया।