- Hindi News
- शिक्षा और अार्थिक दर्शन पर छात्र छात्राओं की बेबाकी
शिक्षा और अार्थिक दर्शन पर छात्र-छात्राओं की बेबाकी
महासमुंद|श्याम बालाजीमहाविद्यालय में सेमीनार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक हेमंत चंद्राकर, तारा चंद्राकर प्राचार्य डां मंजू शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के सदस्य झरना साहू, जागृति ध्रुव, मोहन ठाकुर, जयप्रकाश बरिहा द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिवम सदन के सदस्यों द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं प्राध्यापको का पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत गीत छात्राध्यपिका मिनाक्षी साहू, ममता ठाकुर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सेमीनार कार्यक्रम का विषय शिक्षा दर्शन जिसे शिवम सदन के सदस्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई। शिवम सदन के सदस्य मीनाक्षी साहू, जयप्रकाश बरिहा, झरना साहू, लीना कुर्रे, मधू निषाद, लीली साहू, ममता साहू, कृतेश चंद्राकर के द्वारा शिक्षा दर्शन की रूपरेखा प्रस्तावना अर्थ परिभाषा महत्व आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चंद्रहास चंद्राकर, कमला चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू आदि स्कूल और बीएड कालेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सेमीनार आयोजित