खल्लारी में मंगल भवन का लाेकार्पण आज
महासमुंद|श्री खल्लारीमातेश्वरी जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा 25 सितंबर को सुबह 11 बजे नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण एवं मनोकामना ज्योत प्रज्जवलन का आयोजन खल्लारी में आयोजित किया गया है। आयोजन के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर, अध्यक्षता विधायक चुन्नीलाल साहू की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम में लोगों को उपस्थित होने की अपील की है।