पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान देने की अपील

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान देने की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|जम्मू-कश्मीर मेंगत दिनों हुई भारी वर्षा से उत्पन्न प्राकृतिक विपदा की वजह से जान माल को हुए भारी नुकसान को देखते हुए वहां के प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग की अपील जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा की गई है।

कलेक्टर ने आम नागरिकों, सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संगठनों एवं दान-दाताओं से उदारतापूर्वक मद्द की अपील की है। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट स्थित नाजिर शाखा में सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इच्छुक दान-दाता, नागरिक जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री सहायता (जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष) के नाम से बनवाकर जिला नाजिर के पास जमा कर सकते है। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी प्राकृतिक विपदा पीड़ित लोगों के लिए उदारतापूर्वक अपने एक दिन का वेतन देने की अपील की है। राहत कोष में जमा की जाने वाली राशि को आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आयकर से छूट मिलेगी।