- Hindi News
- स्थानीय निकायों में हो कांग्रेस का नेतृत्व
स्थानीय निकायों में हो कांग्रेस का नेतृत्व
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत चावला ने कहा कि नगरीय चुनाव हम सबके लिए चुनौतीपूर्ण है।
प्रदेश केंद्र में भाजपा की सरकार है। मजबूती से चुनौती का सामना करना है और जिले की नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर अधिक से अधिक पार्षदों को भी विजयी बनाना है। वार्ड समितियों का गठन 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कर लेवंे तथा वार्डो में सदस्यता अभियान तेजी से चलाएं वार्ड समितियां, वार्ड पार्षद के प्रत्यासी के लिए अनुशंसा करेंगी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन के लिए अलग कमेटी बनाई जाएगी अपनी अनुशंसा भेजेगी। ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिह वर्मा आलोक चंद्राकर ने अपने संबोधन में समस्त कांग्रेसजनों से नगरीय निकाय चुनाव के लिए कमर कसने का आहवान किया
बैठक में संजीव तिवारी, पीएन प्रधान, देवेश निषाद, कुलवंत खनूजा, विक्रम डड़सेना, प्रेम सिन्हा, उषा पटेल, श्यामसुंदर एरन, द्वारिकाधीश यादव, रणजीत कोसरिया, मेहत्तर जगत, प्रेमलाल सिन्हा, राकेश दीक्षित, खीरू पटेल ने भी अपने विचार सुझाव दिए। संचालन जिला प्रतिनिधि अरविंदर सिंह छाबड़ा तथा आभार प्रदर्शन अजय नंद ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से लोकनाथ डड़सेना, गोलू रावल, टिकाराम ठाकुर मौजूद थे।
महासमुंद में 27 को वादा निभाओ रैली
27 सितंबर को महासमुंद जिला मुख्यालय में वायदा निभाओ सभा रैली का आयोजन किया गया है। जिसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव करेंगें। इस सभा रैली के माध्यम से मांग की जाएगी कि किसानों का धान 2100 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस धान पर हर साल दिया जाए तथा राशन कार्ड का निरस्तीकरण बंद हो। गरीबों का अपमान बंद हो। बिजली की दरों की गई वृद्वि वापस लें। तथा विद्युत कटौती बंद हो। साथ ही धान खरीदी के लिए पंजीयन की अनिवार्यता समाप्ति की मांग भी की जाएगी। इसके लिए ज्ञापन भी नेतागणों के द्वारा सौंपा जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में अपील कांग्रेसजनों से की है।