विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सात चयनित
महासमुंद|इंस्पायर अवार्डयोजना के तहत जिले के शिशु संस्कार केंद्र एवं शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में तीन चरणों में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें 67 विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए। विशलिंगवुड रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के कुल सात विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शनी नई दिल्ली के लिए हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला बरोंडाबाजार, महासमुंद के अजीम, पूर्व माध्यमिक शाला परकोम बागबाहरा के शेखर चौधरी, शासकीस कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पिरदा पिथौरा की कुमारी रश्मि, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गढ़फूलझर बसना के नीरज सागर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गढ़फूलझर, बसना के डिगेलाल बरिहा, शासकीय आदर्श उचचतर माध्यमिक विद्यालय बसना के अभिषेक एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराईपाली की हिमाद्री जायसवाल का चयन हुआ।