पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस जारी

लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार-बार लापरवाही बरतने से नाराज नगरीय प्रशासन विभाग ने सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को नोटिस जारी किया है। विभाग ने सीएमओ की क्लास लेते हुए पूछा कि काम-काज में बार-बार लापरवाही क्यों बरती जा रही है। विभाग ने सीएमओ को एक सप्ताह के अंदर मामले में जवाब देने का समय दिया है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जा सकती है।

सीएमओ ज्योत्सना ने विभाग के वेबसाइट में निविदा प्रकाशन के लिए तय समय के बाद भेजा था। इसके बाद नगरीय विभाग ने इनकी क्लास ली।

विभाग ने कहा कि निविदा प्रकाशन के 5 दिन बाद विभागीय बेवसाइट में जारी करने के लिए डेटा सेंटर भेजा जाना अनिवार्य है। निकायों की माली हालत को देखते हुए केवल जानकारी के लिए अखबार में निविदा प्रकाशन कराया जाना है। इसके अलावा विस्तार से विभाग के वेबसाइट में जारी करने का प्रावधान कर दिया गया है। इसके लिए समय-सीमा भी तय कर दिया गया है। इसका पालन सीएमओ ने नहीं कर रही हैं। महासमुंद पालिका की यह तीसरी गलती है।

दो बार सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो और एक बार प्रभारी सीएमओ और ईई विजय खलखो से की गई है। दोनों को एक-एक बार पहले भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी कायदे-कानून को दरकिनार करने से नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी खफा हो गए । इसके कारण नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

शासन ने माना वित्तीय अनियमितता
समय में डेटा सेंटर नहीं भेजने को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने इसे मेनुअल निविदा के लिए जारी निर्देशों की अवहेलना, जानबूझकर की गई लापरवाही और वित्तीय अनियमितता माना है। समय पर जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...