समावेशी शिक्षा की छात्रवृत्ति राशि जारी
महासमुंद| समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सत्र 2015-16 में कक्षा 9वीं से 12 वीं में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले निःशक्त विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि दी जा रही है। इनमें गणवेश के लिए 600 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से संबंधित विद्याालय के एसएमडीसी खाते में व बालिकाओं की छात्रवृत्ति 1000 रुपए प्रति बालिका की दर से विद्यार्थियों के खाते में जमा की जाएगी। दृष्टिहीन, सेरीब्रल पाल्सी, बहुविकलांग की छात्रवृत्ति 1000 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से विद्यार्थियों के खाते में जमा की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति की राशि जारी कर दी गई है।