कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा कल से
महासमुंद| शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। विज्ञान संकाय से बायोलॉजी प्रथम वर्ष का प्रायोगिक परीक्षा 11 फरवरी, रसायनशास्त्र द्वितीय वर्ष 14 फरवरी, तृतीय वर्ष 19 फरवरी और प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 20 फरवरी को होगी। वहीं जूलॉजी प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 22 फरवरी, तृतीय वर्ष 29 फरवरी व कला संकाय में भूगोल प्रथम वर्ष 13 फरवरी, द्वितीय वर्ष 20 फरवरी, एवं तृतीय वर्ष का 18 फरवरी को होगी। प्राचार्य सविता चंद्राकर ने बताया कि सभी नियमित एवं अमहाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं एक दिन पूर्व प्रायोगिक फाइल लेकर आने की बात कही।