जनहानि पर 16 लाख सहायता स्वीकृत
महासमुंद| जिले में हुए विभिन्न सड़क दुर्घटना में मृत व घायल हुए व्यक्ति के परिजनों को 16 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने कुल चार प्रकरणों में मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभांठा के फागुलाल की मृत्यु तालाब में डूबने से होने पर पिता धनसिंह चक्रधारी को, ग्राम टेका निवासी नरेंद्र की मृत्यु सांप के डसने से होने पर पिता मनसदन को और ग्राम जुनवानी खुर्द निवासी प्रेमिन बाई व पुत्र ऋषि साहू दोनों की मृत्यु कुएं में डूबने से होने पर पति गिरधारी साहू को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।