कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
जिलापंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पार्टी समर्पित प्रत्याशी नियुक्त करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत चावला ने पर्यवेक्षक िनयुक्त किया है।
इनमें जिला पंचायत के लिए पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, महासमंुद जनपद पंचायत के लिए पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, हरबंश संह ढिल्लो, पिथौरा के लिए दाउलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, बागबाहरा के लिए नरेन्द्र दुबे, सुरेश द्विवेदी, बसना के लिए रणजीत कोसरिया, हेमसागर पटेल एवं सराईपाली के लिए मनजीत सलूजा, मंदाकिनी साहू को अधिकृत किया गया है।