पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए पांच करोड़ रुपए

ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए पांच करोड़ रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकडाॅ विमल चोपड़ा ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत से भेंट कर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सड़कों के सुदृढीकरण हेतु प्रस्ताव देकर राशि की मांग की थी।

जिस पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। उक्त राशि से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न सड़कें जिसमें साल्हेभांठा पहुंच मार्ग जिसकी लागत 27 लाख, बरोण्डा चाैक से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुॅच मार्ग लागत 30 लाख, महासमुंद चोरभठ्ठी सोरिद मार्ग 36 लाख, तुमगांव खैरझिटी मार्ग 27 लाख, मुढेना पहुंच मार्ग 40 लाख, कालेज लिंक मार्ग अन्य आंतरिक मार्ग 17.10लाख, लभरा खट्टी मार्ग 27 लाख, बावनकेरा से खम्हारमुडा, चाैकबेडा तक 60 लाख, खट्टा से कोकडी मार्ग 100 लाख, अचानकपुर से रायतुम मार्ग 91 लाख, रायतुम से बारनयापारा मार्ग 54 लाख रुपए की लागत से बनेगी। विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उक्त मार्ग सुदृढ़ीकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए सड़क की गुणवत्ता के साथ कोई लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उनके विरूद्ध विभागीय मंत्री से शिकायत कर कठोर कार्रवाई करने कहा जाएगा।