पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंगामे के बाद शिक्षाकर्मियों के खाते में जमा हुआ वेतन

हंगामे के बाद शिक्षाकर्मियों के खाते में जमा हुआ वेतन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | शिक्षाकर्मियों के हंगामे के बाद खाते में वेतन जमा किया गया। गुरुवार को 50 से भी अधिक शिक्षाकर्मियों ने वेतन सहित पांच बिन्दुओं को लेकर डीईओ, बीईओ दफ्तर का घेराव किया।

शिक्षाकर्मियों ने समय पर वेतन नहीं दिए जाने को लेकर खूब हंगामा किया। जिस पर बीईओ पीके शर्मा ने आंदोलनकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि ई-पेमेंट होने के कारण देरी हुई है, लेकिन सभी कर्मचारियों के खाते में राशि जमा करा दी गई है। इसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन वापस ले लिया। शिक्षा कर्मी संघ के राजेश साहू ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षाकर्मी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। यह पहली बार नहीं कि देर से वेतन दिया जा रहा है। हर बार वेतन विसंगति को सुधारने में स्थानीय स्तर के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। जबकि शिक्षाकर्मियों के वेतन विसंगति दूर करने राज्य सरकार ने भी शिक्षाकर्मियों को समय पर वेतनमान देने के लिए कमेटी गठित कर चुका है।

डीईओ कार्यालय के सामने वेतन को लेकर हंगामा करते हुए शिक्षाकर्मी।

खबरें और भी हैं...