पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंधु बने कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

बंधु बने कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली | फुलझर व कौड़िया राज बिंझवार समाज के संयुक्त तत्वाधान में फुलझर अंचल के गांव साल्हेतराई में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बसना, पिथौरा, कसडोल, सारंगढ़, बरमकेला, बागबाहरा, रायगढ़ आदि अंचल के सामाजिक जन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी की पूजा के बाद सभापति वीरेंद्र सिंह बरिहा के मुख्य आतिथ्य तथा रामलाल बरिहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के बलौदा बाजार के जिलाध्यक्ष वेदराम बरिहा, कसडोल के जनपद अध्यक्ष अमृता बरिहा, उपाध्यक्ष मधुसूदन बरिहा, सर्व आदिवासी समाज महासमुंद उपाध्यक्ष फगुलाल बरिहा, फुलझर राज बिंझवार समाज उपाध्यक्ष राधेश्याम बरिहा, महासचिव राजकुमार बरिहा, पूर्व उपाध्यक्ष कौड़िया राज सुदामा बरिहा थे।

खबरें और भी हैं...