पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयरफोर्स के जवानों ने अरंड के जंगल में किया फायरिंग का अभ्यास

एयरफोर्स के जवानों ने अरंड के जंगल में किया फायरिंग का अभ्यास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयर फोर्स का कैंप महासमुंद के अरंड स्थित जंगल में लगा हुआ है। यहां फायरिंग के लिए अभ्यास किया जा रहा है। लोकेशन और अंडर ट्रेनिंग प्लान के तहत महासमुंद के आसमान में सुबह कई राउंड लगाने वाले हैलीकॉप्टर को देख लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। प्रशिक्षण में करीब 50 कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रायपुर से आए कंमांडेंट की टीम ने बंदूक चलाने के साथ उड़ान सिम्यूलेटर ,पक्का रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयर क्राफ्ट के लिए सर्विसिंग की सुविधा तथा अन्य प्रशासनिक सुविधाओं के संबंध में कैडेटों को जानकारी से अवगत कराया।

एयर फोर्स ने गुरुवार को शहर सहित पूरे इलाके में हैलीकॉप्टर उड़ाने का अभ्यास किया। जमीन सतह से सौ मीटर की दूरी पर कई राउंड घूमने से लोगों के लिए सहसा आकर्षण रहा। आरआई सुधीर कुजूर ने बताया कि रायपुर एयर फाेर्स की टीम अरंड के इस जगह को प्रशिक्षण के लिए चयन किया है। इसमें करीब 50 लोगों को बंदूक चलाने और हवाई यान कैसे उड़ाए इसकी जानकारी से अवगत करा रहे हैं, इसमें से कुछ जवान महासमुंद जिले से भी हैं, जिन्हें जानकारी से अवगत करा रहे हैं। हालांकि एयर फोर्स के कमांडेंट कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे, ट्रेनिंग ले रहे जवानों ने कहा कि यह एक अभ्यास प्रशिक्षण है इसके जरिए अपनी नजर को कैसे पैनी रखे, दुश्मन सामने हो तो आक्रमण कैसे करे इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

एयरफोर्स का कैंप और हेलीकॉप्टर।

अरंड के जंगल में एयरफोर्स कैंप में फायरिंग का अभ्यास करते सैनिक।

खबरें और भी हैं...