पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज का नाम रोशन करने वाली 6 बेटियाें को मिले पदक

कॉलेज का नाम रोशन करने वाली 6 बेटियाें को मिले पदक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में स्वर्ण जयंती वर्ष, वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण स्थानीय मिनी स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने की। महाविद्यालय से विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले एम काॅम की 6 छात्राएं, एमए समाजशास्त्र की दो, और एमए इतिहास के दो विद्यार्थियों को रजत पदक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा एनएसएस, एनसीसी व क्रीड़ा क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। वर्तमान सत्र महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती वर्ष है। जिसमें महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गोविंद साहू, उपाध्यक्ष सीताराम कन्नौजे, सचिव खेमराज ध्रुव, सह सचिव तेजस्विनी चंद्राकर, अमन चंद्राकर उपस्थित थे। बघेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना से लेकर आज तक महाविद्यालय का जो विकास दिख रहा है, उसमें पुरखों के योगदान को स्मरण करना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी का दायित्व है कि इस विकास क्रम को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएं।

भूपेश बघेल ने महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे शहीद महेंद्र ध्रुव की धर्मप|ी का जिक्र करते हुए कहा कि शहीद महेंद्र ने शहादत देकर हमारी रक्षा की है, वे गौरव के पात्र हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर एवं जनपद सदस्य विनोद चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, केशव चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल थे। अमरजीत चावला ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए गुरुजनों का सम्मान जरूरी है। इसके पूर्व आमंत्रित अतिथियों का महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ज्योति पांडेय सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया।

महासमुंद| मंच में मौजूद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल व पदाधिकारी।

महासमुंद| सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए छात्र।

खबरें और भी हैं...