छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
महासमुंद| जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल काॅलेज, आईटीआई पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव स्वीकृति लाॅग करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई है।
इनमें नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 से 23 फरवरी तक ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅग करने के लिए 10 से 29 फरवरी तक एवं सेक्शन आर्डन लाॅग करने के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च तक सभी संस्था प्रमुख ऑनलाइन की कार्यवाही पूरी करेंगे।