राजपूत क्षत्रीय संगठन का सम्मेलन कल
महासमुंद|अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय संगठन का नववर्ष राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पं रविशंकर शुक्ल ऑडिटोरियम रायपुर में कल होगा। समाज के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर ने बताया, आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, रणविजय प्रताप सिंह जुदेव उपस्थित रहेंगे।