पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्याय

अब बर्दाश्त नहीं करेंगे अन्याय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता निर्माण मजदूर संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को गरीब परिवारों और मजदूरों ने विभिन्न मांगों कों लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

संघ प्रदेशाध्यक्ष विधायक डा विमल चोपड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश में महासमुंद जिला का सर्वाधिक राशन कार्ड निरस्त हुआ है जो लगभग 45 प्रतिशत है। राशन कार्ड सत्यापन में लगे दलों की गलती कहे या जिला प्रशासन गलती सत्यापित राशन कार्डो में सत्यापन दल के अधिकारी के हस्ताक्षर होते हुए भी उसे अनुपस्थित बताया जा रहा है। कई स्थानों पर मालिका को राशन कार्ड बना है और उन्हें राशन मिल रहा है लेकिन उसके घर काम करने वाले नौकर का राशन कार्ड बना तो है लेकिन राशन नहीं मिल रहा है। प्रशासन केवल झुठा आश्वासन दे रहा है। वहीं किसानों के साथ पंजीयन के नाम पर प्रशासन द्वारा मजाक किया जा रहा है उस पर उन्होंने कहा कि किसानों से पंजीयन के नाम पर इतने दस्तावेज मांग रहें है कि किसानों को लग रहा है कि पंजीयन कराएं, अभी परिचय पत्र नहीं बन रहा है, ऐसे स्थिति में किसान क्या करें। श्रम विभाग में वर्षो से कई प्रकरण लंबित है जिनका निपटारा अभी तक नहीं किया गया हैं।

भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को गरीब परिवारों और मजदूरों ने मांगों कों लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विधायक डा चोपड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में आज क्षेत्र में शराब माफियाओं का राज चल रहा है और क्षेत्रवासी परेशान हो रहे है। आबकारी विभाग द्वारा छोटे लोगों को परेशान कर रही है। धरना को पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, पवन पटेल, उत्तरा प्रहरे, तेजराम साहू, रूपलाल पटेल, गोविंद सिंह ठाकुर, हनिश बग्गा, महेंद्र सिका, राजेंद्र घाडगे, रामभजन नायक, कमला बरिहा, रेखा बेहरा, रंजना रामटेके, शम्मी सलूजा झलप, निहाल देवागन, अरविंद प्रहरे, लक्ष्मीकांत तिवारी, लक्ष्मीकात यदु, ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजय साहू राकेश सचदेव, जितेंद्र साहू, शत्रुहन यादव, पवन साहू, मनोज लुनिया, परदेशी साहू, शेखर साहू, रंजीत मौजूद थे।

आबकारी के रवैए पर भी धरना में उठाए सवाल