कौशल विकास के तहत आज ली जाएगी परीक्षा
महासमुंद|छत्तीसगढ़ राज्यकौशल विकास प्राधिकरण के तहत जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बागबाहरा में कंप्यूटर फंडामेंटल, एमएस ऑफिस एवं इंटरनेट पाठ्यक्रम में कुल 37 हितग्राहियों को 14 जुलाई से 6 सितंबर 2014 तक प्रशिक्षण दिया गया था। विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि इन प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा शनिवार 27 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।