- Hindi News
- प्रदूषण और स्वच्छता पर हिंदी लेखकों की कलम
प्रदूषण और स्वच्छता पर हिंदी लेखकों की कलम
महासमुंद|नेहरू युवाकेंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार महासमुंद के तत्वावधान में श्याम बालाजी कालेज महासमुंद में हिंदी पखवाड़ा, पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अतिथि जनपद अध्यक्ष छाया चंद्राकर, जिला स्काउड गाइड संघ अध्यक्ष ऐतराम साहू, निलेश कुमार पटेल, तारा चंद्राकर, मंजू शर्मा उपस्थित थे। राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्य नाम हरिचंद साहू, सूरज गायकवाड़, गोपाल निराला, गौरी पांडे उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में हिन्दी भाषा पर निबंध लेखन एवं पं दीनदयाल उपाध्याय तथा पर्यावरण प्रदूषण पर पंेटिग प्रतियोगिता रखा गया विजेता प्रतिभागियों का नाम एवं स्थान हिंदी राजभाषा निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रथम एकता चंद्राकर, द्वितीय मधु निषाद, तृतीय जीवन लाल गायकवाड़ विजयी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम कृतेश चंद्राकर, द्वितीय झरना साहू, तृतीय रीतु पटेल रहे। प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बधाई दी है।