बाल बैंडमिंटन स्पर्धा के लिए 5 चयनित
महासमुंद|नगर से5 खिलाड़ी 2 मैनेजर का चयन मदुरई तमिलनाडु में 4 अक्टूबर से आयोजित सब जूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुआ है। चयनित खिलाड़ी बालक वर्ग में तुषार लुनिया पिता मनोज लुनिया, राहुल पिता दिलीप जैन, मैनेजर नरेश चंद्राकर पिता डीएन चंद्राकर, बालिका वर्ग में सरस्वती सिंग ठाकुर पिता पाेखन सिंह ठाकुर, निकहत बानो पिता अबरार खान, आशा वर्मा का चयन हुआ है। पूर्व में भी ये खिलाड़ी मंगलौर, पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में छग का टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है।