पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में पकड़ी शराब की बेजा बिक्री

गांवों में पकड़ी शराब की बेजा बिक्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परसाडीहनाला के पास पतिराम के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन मदिरा एवं ग्राम अछोला में ओमकार के कब्जे से 50 मिली देशी प्लेन शराब जब्त किया।

ग्राम कोलपदर निवासी राकेश कुमार के कब्जे से 21 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सराईपाली एवं बसना अशोक झा द्वारा 22 सितंबर को ग्राम चारभाठा में केशो बेहरा के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन शराब, 25 सितंबर को ग्राम पिरदा जगदीशपुर में लावारिश हालत में 10 लीटर महुआ शराब तथा बस स्टैंड सराईपाली में रविंद्र चौरसिया के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन शराब जब्त किया गया तथा दर्रीपार में इंद्रजीत के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार उपनिरीक्षक वृत्त बागबाहरा सुप्रिया तिवारी द्वारा 20 सितंबर को बस स्टैंड बागबाहरा में आरोपी राजेंदर सिंग के कब्जे से 90 मिली देशी प्लेन शराब एवं ग्राम पटपरपाली में सोहन टंडन के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन शराब तथा नरेश मंहोत्रा के कब्जे से 100 मिली देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। इसी प्रकार आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पिथौरा चंदन सिंह चुरेंद्र द्वारा 23 सितंबर को बाबा ढाबा मुढ़ीपार में राजकुमार प्रधान के कब्जे से 12 पाव प्लेन शराब एवं गढ़बेरा ढाबा सदाम कुरैशी के कब्जे से 10 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।