पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी भक्ति में डूब जाने की शुरू हुई तैयारी

देवी भक्ति में डूब जाने की शुरू हुई तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिपर्व की तैयारी में शुरू हो गई है। मंदिरों एवं दुर्गोत्सव समितियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नवरात्रि महोत्सव 25 सितंबर से शुरू हो रहा है।

मंदिरों में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित होंगे वही दुर्गा पंडालों में आकर्षक मूर्तियां विराजित की जाएगी। शारदा मंदिर के पं लल्लू महाराज ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 11.36 से 12.24 बजे तक ज्योति प्रज्जवलित का शुभ मुहूर्त है। वही मूर्ति स्थापना के लिए दोपहर 12 से 3 बजे एवं शाम साढ़े 4 से साढ़े 7 बजे तक शुभ मुहूर्त है। 29 सिंतबर को पंचमी पूजा की जाएगी, पंचमी के दिन माता का विशेष शृंगार किया जाएगा। साथ ही शाम को अंगराज की पूजा की जाएगी। 2 अक्टूबर को अष्टमी पूजा के साथ हवन कार्यक्रम होगा। नवरात्रि भर मंदिरों में भक्तों का रेला लगेगा। नगर के महामाया मंदिर, बरोडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, शारदा मंदिर, शीतला मंदिर, रामजानकी मंदिर सहित जिले के खल्लारी, बिरकोनी स्थित चंडी मंदिर, बागबाहरा स्थित चंडी मंदिर, सिघोड़ा मंदिर में ज्योति जलाने के लिए विशेष तैयारी का कार्य चल रहा है। मनोकामना ज्योति के लिए भी पंजीयन का कार्य मंदिरों में जोरशोर से शुरू हो गया है।

तैयार हो रही प्रतिमा

नवरात्रिपर शहर में बड़ी आकर्षक देवी प्रतिमाएं विराजित की जाती है। शहर के कुंभकारों के अलावा अन्य मूर्तिकार भी देवी मूर्तियों का निर्माण करते हंै। इनकी तैयारी भी युद्धस्तर पर जारी है। शहर में एक से बढ़कर एक मूर्तियां तैयार हो रही है। देवी स्थापना के साथ जगह-जगह झांकियां सजाई जाती है। दुर्गा समिति के सदस्य बैठक लेकर पर्व की तैयारी में जुटे हुए हंै। क्वांर नवरात्र में शहर में गरबा-डांडियां की धूम रहती है। शहर में दो ग्रुप के लोग बड़ा आयोजन कर लोगों को मंच प्रदान करते हैं। ढोल बाजे गरबा ग्रुप की तैयारी शुरू हो गई है।

बरोंडा चौक दुर्गा मंदिर में साफ-सफाई के साथ शुरू कर दी गई है कलशों की धुलाई।