पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को लेकर आयोजित हुई परिचर्चा

हिंदी को लेकर आयोजित हुई परिचर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| श्यामबालाजी महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक हेमंत चंद्राकर, तारा चंद्राकर, मंजू शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। हिन्दी दिवस के परिचर्चा में सत्यम सदन से डालेश साहू, एकता चंद्राकर, अंजु प्रधान, शिवम सदन से जीवन डहरिया, मीनाक्षी साहू, मधु निषाद, मोहनीष दीवान, सुंदरम समूह ऋषि पटेल, सना मुमताज, संजय ओगरे, पोखराज दीवान, माेनिका महोबिया ने भाषण कविता प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तारा चंद्राकर ने हिन्दी दिवस के महत्व पर अपना विचार व्यक्त किए।