रास गरबा महोत्सव 25 से
महासमुंद| रासगरबा महोत्सव 25 सितंबर से 2 अक्टूबर मनाने के लिए नगर पालिका परिषद, चेंबर आफ कामर्स आस्था संस्था के पदाधिकारीगण की बैठक नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें रासगरबा महोत्सव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। गरबा नाईट विभिन्न प्रतियोगिता लक्की ड्रा कूपन शक्ति सम्मान का आयोजन किया जाना है रास गरबा के लिए सिटी क्लब का चयन किया गया। बैठक में नगर पालिक अध्यक्ष रािश महिलांग, शम्भू साहू, तारिणी चंद्राकर, मधु तिवारी, श्रेयाश चोपड़ा, मिंदर चावला, प्रभा साहू, शोभा शर्मा, मीना वर्मा, निरजना चन्द्राकर, तारा चन्द्राकर, रोशन आरा रिजवी, वैभव महांती मौजूद थे।